Add To collaction

बारिश -20-Jun-2025

बारिश 

छम - छम करते बादल आए ,
टिप -टिप -टिप बुंदे बरसाये ।

गरज-गरज कर आसमान में ,
धुन  अपनी हमको सुनाए ।

ठुमक- ठुमक खेतो में जाकर,
सोये बीजों को जगाए ।

सूखे धरती की प्यास बुझाकर,
हवा में सोंधी- सोंधी खुशबू फैलाए ।

छम -छम करते बादल आए ,
टिप -टिप -टिप बुंदे बरसाये ।


          कोमल खत्री,हज़ारीबाग (झारखण्ड)।



   1
0 Comments